लद्दाख के लेह में सुबह-सुबह आया भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.53 मापी गई। लेह में आज सुबह 06:05 बजे भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच लोग घर छोड़ बाहर निकले।
जम्मू विवि के जियोलाजी विभाग के वरिष्ठ प्रो. एसके पंडिता का कहना था कि भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर से काफी दूर था इसलिए घबराने की जरूरत नहीं हैं।

No comments