बाड़मेर में 2 करोड़ के ड्रग्स जलाकर की नष्ट
बाड़मेर पुलिस ने अलग-अलग थानों में जब्त किए गए 9.67 क्विंटल डोडा-पोस्त, 128 ग्राम एमडी, 7800 नशीली टेबलेट को जलाकर नष्ट किया है। इन मादक-पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.90 करोड़ आकी गइ्र है। मादक-पदार्थ बाड़मेर ग्रामीण, बायतु, कोतवाली, रिको, बीजराड़ और चौहटन थानों में कुल 13 मामलों के है।
एसपी चूनाराम जाट ने बताया- जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक-पदार्थ को नष्ट करने के लिए कोर्ट के आदेशानुसार एसपी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। टीम ने मादक-पदार्थो को कमेटी की निगरानी में पुलिस फायरिंग रेंज में ले जाया गया।

No comments