Breaking News

उत्तराखंड में मंदाकिनी का विकराल रूप, चेतावनी स्तर पर नदी


जनपद रुद्रप्रयाग में शनिवार सुबह मौसम बादल और कोहरे से घिरा रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पर पहुंच गया है। प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की है।
रिपोर्ट के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 625.80 मीटर, मंदाकिनी 625.00 मीटर, गंगानगर 800.20 मीटर तथा गौरीकुंड 1973.92 मीटर दर्ज किया गया। इनमें मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के बराबर बह रहा है।

No comments