करौली में हेलीपैड निर्माण शुरू
करौली में मेडिकल कॉलेज के पीछे मंडरायल रोड पर स्थायी हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया है. वीवीआईपी दौरों के दौरान अब अस्थायी हेलीपैड बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि जिले में हवाई पट्टी का सपना अभी भी अधूरा है. करीब एक दशक पहले इसके लिए 74 बीघा भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन प्रशासनिक और सरकारी स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ पाया.

No comments