Breaking News

जैसलमेर से झुंझुनूं के बीच शुरू हुई नई बस सेवा


राजस्थान रोडवेज ने जैसलमेर आगार को तीन नई 'सुपर एक्सप्रेस ब्लू लाइनÓ बसें सौंपी हैं। इनमें से दो नई बसों को जैसलमेर से झुंझुनूं के नए रूट पर शुरू किया गया है। यह बस बीकानेर, रतनगढ़ और चूरू होते हुए चलेगी। इससे जैसलमेर के लोगों को बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र तक सीधे आने-जाने की बढिय़ा सुविधा मिलेगी।
यह नई बस सेवा आज से रोजाना चलेगी। सुबह 8:50 बजे जैसलमेर से रवाना होकर यह बस रात 9:15 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी। वहीं वापसी में झुंझुनूं से सुबह 6 बजे चलकर शाम 6:30 बजे जैसलमेर लौटेगी।

No comments