Breaking News

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सील, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ फिर दिल्ली के लिए बढ़े किसान




भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध सहित अन्य किसानी मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेतृत्व में दिल्ली की ओर पैदल कूच कर रहे किसानों का 51 सदस्यीय जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचकर रुक गया। हरियाणा प्रशासन द्वारा खनौरी बॉर्डर को सील किए जाने और किसानों को पैदल भी हरियाणा की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण किसान रविवार रात भर बॉर्डर के पास सड़क पर ही डटे रहे। किसानों ने सड़क पर बिस्तर लगाकर रात गुजारी।
खनौरी बॉर्डर को हरियाणा प्रशासन की ओर से कंक्रीट बैरिकेडिंग सहित पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने के उपकरण भी लगाए गए हैं।

No comments