Breaking News

कांग्रेस नेताओं ने 4-छात्र नेताओं का देर रात अनशन तुड़वाया


बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे एनएसयूआई के चार छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी छात्र नेताओं ने अपना अनशन जारी था, लेकिन देर रात चारों छात्र नेताओं का अनशन तुड़वा दिया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने छात्र नेताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। उन्होंने छात्र नेताओं को उनके संघर्ष में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

No comments