जयपुर से बीकानेर तक स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा
बीकानेर शहर में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जेएनवीसी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने संचालिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे.
जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले कुछ समय से स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. लोगों का आरोप था कि स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं.

No comments