Breaking News

पहाड़ पर नहीं चढ़ पाएंगे कांवडिय़ों के भारी वाहन


बाहरी राज्यों से आने वाले कांवड़ श्रद्धालुओं के भारी वाहन  पहाड़ नहीं चढ़ पाएंगे। परिवहन विभाग ने ऋषिकेश और आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए टीमें बढ़ा दी हैं। प्रत्येक चेक पोस्ट पर तीन टीमें तैनात की गई हैं, जो कांवड़ यात्रियों के वाहनों पर नजर रखेंगी।
आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि कांवड़ मेले में बाहरी राज्यों से श्रद्धालु ट्रकों में आते हैं। कोई भी ट्रक पहाड़ न चढ़ सके। इसके लिए 24 घंटे चेक पोस्ट पर टीमें तैनात की गई हैं। कर्मचारी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी में तैनात रहेंगे। चेकिंग के लिए टास्क फोर्स की स्पेशल टीम भी गठित की गई है।

No comments