बीकानेर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध, दीवार के ऊपर से फेंके गए जर्दे के पांच पैकेट
बीकानेर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है. अज्ञात लोगों ने जेल की दीवार के ऊपर से जर्दे के पांच पैकेट अंदर फेंक दिए. इनमें से एक पैकेट वार्ड नंबर-5 में गिरा, जबकि चार पैकेट जेल परिसर के बाहर ही बरामद कर लिए गए. तलाशी में पैकेटों से जर्दे के कुल 153 पाउच मिले हैं. घटना टॉवर नंबर-4 के पास की बताई जा रही है. मामले में मुख्य प्रहरी मनीष कुमार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

No comments