रणथंभौर की बाघिन टी-127 बनी मां:जोन नंबर सात में दो शावकों के साथ आई नजर
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। पर्यटन क्षेत्र के जोन-7 में बाघिन टी-127 (लक्ष्मी) पहली बार दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इससे वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों में उत्साह है। हालांकि वन विभाग ने अभी शावकों की आधिकारिक संख्या घोषित नहीं की है, क्योंकि सभी शावकों का प्रत्यक्ष अवलोकन और सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ है। विभाग लगातार बाघिन और शावकों की मॉनिटरिंग कर रहा है।
वन विभाग के अनुसार बाघिन टी-127 के शरीर और व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए पहले से ही उसकी विशेष मॉनिटरिंग की जा रही थी। विभाग की टीम कैमरा ट्रैप, फील्ड पेट्रोलिंग और दूसरे वैज्ञानिक तरीकों से लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

No comments