जेल में कैदी को बिच्छू ने काटा, बेहोश होकर गिरा
अलवर की सेंट्रल जेल में एक कैदी को कपड़े पहनते समय बिच्छू ने डंक मार दिया। बिच्छू के काटते ही कैदी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। खैरथल निवासी शौकीन रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जेल में उसकी ड्यूटी ऑटोमेटिक मशीन से खाना बनाने के काम में लगी है।

No comments