झुंझुनूं में 1.91 लाख नए परिवार खाद्य सुरक्षा से जुड़े
झुंझुनूं जिले में 1 लाख 91 हजार 438 नए पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है। ई-केवाईसी और पात्रता की जांच के बाद इन परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिला है। अब इन परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न के साथ 450 रुपए में गैस सिलेंडर, 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर और 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी मिल रहा है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में नवलगढ़ में सबसे ज्यादा और पिलानी में सबसे कम नए लाभार्थी जुड़े हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुडऩे के बाद पात्र परिवारों को चार प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

No comments