टोंक में 24 घंटे में 17 एमएम से ज्यादा बारिश
टोंक जिले में मंगलवार सुबह 8 बजे तक जिले में औसतन 17 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जिले में अब तक औसत बारिश 654.94 एमएम के मुकाबले 238.57 एमएम यानी 36.43 प्रतिशत दर्ज हो चुकी है।
बारिश से जिले के बीसलपुर बांध को छोड़कर अधिकांश बांधों और तालाबों में पानी की आवक हुई है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी बारिश राहत लेकर आई है। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ी है। इससे फसलों को फायदा होने की उम्मीद है।

No comments