Breaking News

पहली बार पहुंची रोडवेज बस, ग्रामीणों ने फूल-आरती से किया स्वागत


राजस्थान के केकड़ी केरोट और कूरथल गांव में पहली बार रोडवेज बस पहुंची है और इसे देखकर ग्रामीण फूले नहीं समा रहे हैं। नक्शे पर खिंची लकीरों पर ये दोनों गांव भले ही अजमेर से महज 80 से 100 किलोमीटर की दूरी पर दिखते हैं, लेकिन यहां तक रोडवेज बस को पहुंचने में जमाने लग गए।
गांव में बस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लोगों ने बस पर फूल बरसाए, उसकी पूजा कर आरती उतारी। ड्राइवर और कंडक्टर का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। डीजे बजाकर डांस हुआ। ढोल-नगाड़े बजाए गए।

No comments