Breaking News

जोधपुर में देर रात दो बसों में लगाई आग


जोधपुर शहर में देर रात दो बसों में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों बसें धू-धू कर जल गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझने तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बस रूट के विवाद और आपसी रंजिश के सबूत मिले हैं। पुलिस ने प्रतापनगर और राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

No comments