Breaking News

राजस्थान के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 साल तक मिलेगा फ्री इंटरनेट


राजस्थान की 43,537 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब विभागीय कार्यों के लिए निजी मोबाइल और रिचार्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) निदेशालय ने पोषण अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए दो वर्ष तक डेटा, वॉयस कॉल और एसएमएस सुविधा वाले सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। इससे पोषण ट्रैकर सहित सभी ऑनलाइन कार्यों की गति बढ़ेगी और नेटवर्क व रिचार्ज संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
आईसीडीएस निदेशालय ने निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआई) को एल-1 घोषित करते हुए दो वर्षों तक इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

No comments