Breaking News

पाली में रोडवेज बस-ट्रेलर में टक्कर, 3 घायल:हाईवे पर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा


पाली से जयपुर जा रही रोडवेज बस सोमवार सुबह हाईवे पर मठ के पास आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 03 यात्री घायल हो गए, जबकि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जरी है।
जानकारी के अनुसार पाली रोडवेज डिपो से सुबह 7:50 बजे जयपुर के लिए रवाना हुई बस हाईवे पर मठ के पास पहुंची थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। हादसा टालने के लिए रोडवेज बस चालक ने बस मोडऩे की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद बस पीछे से ट्रेलर से टकरा गई।

No comments