जैसलमेर में विंड मिल से केबल चोरी, गैंग पकड़ी
जैसलमेर की सदर थाना पुलिस ने पवन ऊर्जा (विंड मिल) प्लांटों से केबल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को बापर्दा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में केबल और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कैंपर गाड़ी भी जब्त की गई है।
पूछताछ के बाद चोरी की गई केबल बरामद कर ली गई और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर भी जब्त कर ली गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने इलाके में और किन-किन जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

No comments