Breaking News

काशी में उमड़े भक्त, पुलिस कमिश्नर ने कांवडिय़ों पर बरसाए फूल


आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। आज मंगला आरती के बाद से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
मंदिर में प्रवेश के लिए दोनों ओर से कतारें लगीं।  इस बीच भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में रही। वहीं दशाश्वमेध घाट से नंदी चौक और नंदी चौक से गेट नंबर 4 तक ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई। जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से पहुंचे कांवडिय़ों और श्रद्धालुओं का मंदिर प्रशासन ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

No comments