Breaking News

केरल का नाम अब केरलम, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने की अधिसूचना जारी कर दी है। नया नाम 25 अगस्त से लागू हो गया है। केरल का नाम बदलने वाला विधेयक 11 अगस्त को लोकसभा और अगले दिन 12 अगस्त को राज्यसभा से पास हुआ था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी विधेयक को मंजूरी दी थी। इसके बाद राज्य के नाम में बदलाव का रास्ता साफ हो गया था। केरल अधिनियम, 2026 के तहत संविधान में राज्य के नाम से जुड़े जरूरी प्रावधानों में बदलाव किया गया है।

No comments