Breaking News

एटीएम मशीन काटते हुए 2 बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम मशीन काटते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों एमएसजे कॉलेज के सामने एटीएम मशीन काट रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे एक कांस्टेबल की नजर उन पर पड़ गई। कांस्टेबल ने तुरंत एटीएम वाली दुकान का शटर बंद कर दिया, जिससे दोनों बदमाश अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मौके से एटीएम काटने के कई औजार और एक बुलेट बाइक जब्त की है। वहीं, बदमाशों पर बाहर से नजर रख रहे उनके साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

No comments