ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति परस्पर सम्मान, सेवा और सद्भाव का व्यवहार करते हैं : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने एक श्लोक साझा किया जिसका हिंदी अर्थ है कि ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति परस्पर सम्मान, सेवा और सद्भाव का व्यवहार करते हैं। वे व्यक्तिगत लाभ की भावना से मुक्त होकर एक-दूसरे की सेवा तथा प्रशंसा करते हुए जीवन में सुखपूर्वक उन्नति प्राप्त करते हैं। बीते दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री ने कहा उत्तम व्यक्तियों की संगति, विद्वानों के साथ सत्संवाद तथा नि:स्वार्थ और निर्लोभी व्यक्तियों के साथ मित्रता करने वाला व्यक्ति कभी दु:खी नहीं होता।

No comments