राजस्थान में भारी बारिश के बाद 19 जिलों में येलो अलर्ट, छापी बांध के खोले 7 गेट
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां पूर्वी हिस्से में बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन जम्मू और देहरादून से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
झालावाड़ में लगातार हो रही बारिश के चलते छापी बांध में पानी की आवक बढ़ गई। इसके बाद बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई।

No comments