इन्द्रा कॉलोनी में घर से नगदी व सोना-चांदी चोरी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की इन्द्रा कॉलोनी वार्ड नम्बर 31 में स्थित एक घर से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। मकान मालिक ने पड़ौसी युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कपिल शर्मा ने रिपोर्ट दी कि मेरे पड़ौस में रोहिताश सहारण किराये के मकान में रहता है। रोहिताश नशा करने का आदी है। विगत 9 अगस्त को रोहिताश ने मेरे घर से बीस हजार रुपए की नगदी, सोने का एक लॉकेट, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की चैन, चांदी की पातड़ी, सोने की लटकन कानों की, चांदी की अगूंठी, एक मोबाइल फोन व एक अटैची चोरी कर ली।

No comments