सादुलशहर में बढ़ते नशे और अपराध पर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम : जांगिड़
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सादुलशहर के पूर्व विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़ ने राज्य सरकार पर सादुलशहर क्षेत्र में बढ़ते नशे और अपराध को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
जांगिड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया सादुलशहर दौरे के दौरान नशे की समस्या पर कोई ठोस बात नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशा लगातार बढ़ रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने नशामुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
पूर्व विधायक ने क्षेत्र में चोरी और अपराध की बढ़ती घटनाओं का आरोप लगाते हुए कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
No comments