चार युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार
हनुमानगढ टाउन पुलिस ने गुरूसर-कोहलां मार्ग पर कार सवार चार युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसआई सुशील कुमार ने कार सवार कुलदीप सिंह निवासी बठिंडा पंजाब, इसी गांव के निवासी जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सा सिंह, 2 एसएसडब्ल्यू साहिल बिश्रोई पुत्र ओमप्रकाश बिश्रोई, वरूण कुमार पुत्र रतनलाल निवासी माणकसर को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 89.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों कार को भी मुकदमे में जब्त कर लिया गया है।

No comments