Breaking News

प्राचीन शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


श्रीगंगानगर शहर के प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची में सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सभी शिवालय में हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे गूंजायमान रहे।
इस दौरान शिवालय में शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जल व दूध आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि पर आज नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा-अर्चना की गई। 

No comments