Breaking News

प्रतिभा सम्मान समारोह में स्काउट-गाइड्स ने संभाली व्यवस्थाएं


श्रीगंगानगर के सादुलशहर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में सेठ जी.एल. बिहाणी एसडीसी सै. स्कूल के स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों ने अनुशासन और सेवा भावना का परिचय देते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली। 
विद्यार्थियों ने अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, प्रतिभागियों के मार्गदर्शन तथा व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व निभाया। इस दौरान उनकी अनुशासित परेड आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम स्काउट एवं गाइड प्रभारी तिलक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अशोक ग्रोवर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।

No comments