आज सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम मंदिर में होगी विशाल भजन संध्या
श्रीगंगानगर के सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामानगर में रविवार शाम 7 बजे से विशाल श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा। श्रावण मास की शुरुआत के बाद मंदिर परिसर में होने वाले इस पहले बड़े संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्याम और भगवान भोलेनाथ के भजन प्रस्तुत करेंगे। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि कार्यक्रम में सोनू म्यूजिकल ग्रुप संगीत सेवा देगा। इस दौरान बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

No comments