आयुर्वेदिक औषधि की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी:10 क्विंटल से ज्यादा की खेप पकड़ी
अजमेर जिला स्पेशल टीम और गेगल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरमद किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल पिकअप भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार डोडा-पोस्त की यह खेप मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मोड़ी गांव से बीकानेर ले जाई जा रही थी।

No comments