कोटा में 19-20 अगस्त को भारी बारिश का यलो अलर्ट
कोटा में मौसम में बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आई है। शहर में आज सुबह से बादल छाए हैं। हल्की ठंड़ी हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त से कोटा संभाग के कुल इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
विभाग ने 19 और 20 अगस्त को बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

No comments