Breaking News

शिव विधायक ने निकाली कावड़ यात्रा:400 कावडि़एं हुए शामिल


बाड़मेर में मालाणी महादेव कावड़ यात्रा सोमवार को चारभुजा मंदिर से साधु संतों के सानिध्य और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई। साधु संतो ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब 400 कावडि़एं और मातृशक्ति कावड़ व कलश लेकर साथ में चल रहे है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी कावड़ यात्रा में कावडि़एं बनकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान शहर बम-बम भोले के जयकारें से गूंज उठा। यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकल रही है। संयोजक मनोहर बसंल का कहना है कि सावन में कावड़ यात्रा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।

No comments