1.5 घंटे की बारिश से धंस गई रोड और कटे 40 गांव
राजस्थान के करौली जिले में मात्र डेढ़ घंटे की बारिश से 40 गांवों में आफत आ गई है. जिले के मंडरायल क्षेत्र में मात्र डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. मंडरायल-करणपुर मार्ग पर टोड़ा-सिमारा के पास बनी पुलिया तेज बहाव के कारण टूट गई, जिससे करीब 40 गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया. सड़क के बीचों-बीच बड़ी खाई बनने और पाइप बह जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. ग्रामीणों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 100 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है.

No comments