2 ट्रेनों का एक साथ ठहराव और करंट फैलने की अफवाह
सावन के तीसरे सोमवार को बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। जहां रात में बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। सोमवार की सुबह मंदिर में जल चढ़ाने आए कांवरियों के बीच पोल में करंट फैलने की अफवाह फैल गई और भगदड़ की वजह से बड़ा हादसा हो गया।
लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी। इसकी वजह दो ट्रेनों का भी एक साथ ठहराव भी थी।

No comments