Breaking News

एयरगन दिखाकर बनाई रील, पकड़ने पर हाथ जोड़कर मांगी माफी


बाड़मेर में एक शख्स को रील का शौक महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के बाद पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर बोला- मैंने आस-पड़ोस के लोगों को डराया-धमकाया। मुझे पुलिस ने गिरफ्तार किया, जेल में डाला। आप सभी से निवेदन है कि ऐसा काम कभी मत करना। मामला बालोतरा के गिड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एयरगन बरामद कर जब्त कर ली।
बालोतरा एसपी राजेश कुमार कांवत ने बताया सोनाराम  एयरगन का प्रदर्शन कर लोगों को डरा-धमका रहा है। सोशल मीडिया पर भी रील पोस्ट की है।

No comments