10 साल बाद फिर उदयपुर में ब्रिक्स सम्मेलन
झीलों की नगरी एक दशक बाद फिर से ब्रिक्स के महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से 8 अगस्त को ताजफतह प्रकाश पैलेस में ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन होगा।
कल 8 अगस्त को ताजफतह प्रकाश पैलेस में मुख्य सम्मेलन होगा, जबकि 9 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल उदयपुर से रवाना होगा। पूरे प्रवास के दौरान उनके स्वागत, परिवहन, सुरक्षा और भ्रमण कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

No comments