बाड़मेर में सेफ्टी नियम तोडऩे पर 9 स्लीपर बसें सीज
बाड़मेर में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली स्लीपर और लग्जरी बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में पुलिस, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने जैसलमेर रोड और चौहटन सर्किल पर जांच कर 9 बसों को सीज किया। बसों में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट समेत कई जरूरी मानकों में कमियां मिलीं। यह अभियान अब 15 अगस्त तक जिलेभर में जारी रहेगा।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजिताभ आचार्य के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

No comments