Breaking News

धौलपुर में पार्वती नदी उफान पर:कई गांवों का टूट सकता है संपर्क


धौलपुर जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हुई इस बरसात से जिले के खेत, नदी-नाले और तालाब लबालब हो गए हैं। डांग क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के कारण पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी उफान पर है। जिला प्रशासन ने पार्वती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। 
प्रशासन ने आमजन से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, यदि पार्वती नदी का जलस्तर और बढ़ता है, तो सैपऊ, धौलपुर और राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से प्रभावित हो सकता है। 

No comments