सीबीआई चार्जशीट में बड़ा दावा: नीट पेपर प्रिंटिंग प्रेस से नहीं, एक्सपट्र्स के एक्सेस से लीक हुआ पेपर
नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। चार्जशीट के अनुसार, नीट यूजी 2026 पेपर लीक परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले अप्रैल 2026 में हुआ था। जांच में सामने आया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा गोपनीय अनुवाद, बैक-ट्रांसलेशन और प्रूफरीडिंग प्रक्रिया के लिए नियुक्त तीन विषय विशेषज्ञों ने प्रश्नों को निकालकर लीक किया।
जांच एजेंसी के मुताबिक, यह लीक किसी प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र बाहर निकालने जैसा नहीं था। प्रश्नों को परीक्षा सामग्री तैयार होने की शुरुआती प्रक्रिया के दौरान ही निकाला गया और बाद में उन्हें हाथ से लिखे नोट्स, मौखिक रूप से बताकर और तस्वीरों के जरिए फैलाया गया।

No comments