Breaking News

प्रियंका गांधी से मिला राजस्थान कांग्रेस के नेताओं का ग्रुप




राजस्थान में आगामी पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों से ठीक पहले देश की राजधानी नई दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में अचानक बड़ी हलचल देखने को मिली है। बाड़मेर-जैसलमेर से कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की अगुवाई में राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती जिलों में राष्ट्रीय सुरक्षा और अतिक्रमण के नाम पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाइयों से अवगत कराया। 

No comments