राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री गिरा पारा
राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में बारिश तेज हो गई। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अगले कुछ दिन उत्तर-पूर्वी जिलों में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।
वहीं, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में 7, 8 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ दिनों से एक्टिव मानसून के कारण दिन के तापमान में भी 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है।

No comments