अंग्रेजी नहीं बोलने वाले 28000 ट्रक ड्राइवर के लाइसेंस रद्द
अमेरिका में 28 हजार से ज्यादा अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद कर दिए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन ने इन कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस निलंबित करते हुए उनकी जगह सेना के पूर्व सैनिकों को लाने के लिए एक प्रोग्राम भी शुरू किया है।
ट्रंप प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि राज्यों के साथ मिलकर 9500 ड्राइविंग स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस ड्राइविंग स्कूलों पर ऐसे ट्रक ड्राइवरों की अमेरिका में गाड़ी चलाने में मदद करने का आरोप है।

No comments