Breaking News

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए पंजीकरण आज से


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण आज, 5 अगस्त से शुरू हो गया है। एमबीबीएस , बीडीएस , 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, एम्स , जिपमर और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
हालांकि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसान है, लेकिन रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है। इससे आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी या देरी से बचा जा सकता है। 

No comments