दो टेक्नीशियन की समझदारी से दो बड़े ट्रेन हादसे टले: महाप्रबंधक ने सम्मानित किया
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत दो तकनीशियनों की सूझबूझ और मुस्तैदी से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जैसलमेर में तैनात तकनीशियन लख सिंह और राजेन्द्र कुमार ने जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस और दिल्ली-जैसलमेर स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आई गंभीर तकनीकी खामियों को पकड़ लिया।
अगर इन खामियों को अनदेखी की जाती तो दोनों ट्रेन बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी। कर्मचारियों की इस सतर्कता और जिम्मेदारी के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके काम की तारीफ की।

No comments