Breaking News

अयोध्या में पास व्यवस्था खत्म


दिव्य व भव्य धाम में विराजित रामलला के दर्शन करने वाले रामभक्त अब निर्बाध रूप से राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राम दरबार दर्शन के लिए लागू पास व्यवस्था समाप्त कर दी है।
अब भक्तों को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। रामनगरी में सावन माह का अलग ही उत्साह होता है। देश के कोने -कोने से सावन मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में पास व्यवस्था समाप्त होने से भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।

No comments