बीकानेर में 8 और 9 अगस्त को बारिश का अलटर्:उमस और गर्मी से लोग परेशान
बीकानेर में बुधवार को मौसम एक बार फिर सुस्त नजर आया। सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और सुबह 9 बजे तक तेज धूप निकली रही।
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के किसी भी हिस्से में बुधवार को बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकि 8 और 9 अगस्त को बीकानेर में एक बार फिर बारिश शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन बुधवार को मौसम साफ होने के साथ ही धूप का असर बढऩे लगा है।

No comments