ड्यूटी के दौरान एएसआई का वायरलेस चोरी
अजमेर शहर में स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे यातायात शाखा के एएसआई का सरकारी वायरलेस हैंडसेट ड्यूटी के दौरान चोरी हो गया। काफी तलाश और पूछताछ के बावजूद हैंडसेट नहीं मिलने पर एएसआई ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार- यातायात शाखा में तैनात एएसआई मदनसिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी ड्यूटी क्लॉक टावर क्षेत्र में लगी हुई थी। उस दिन स्कूल व्याख्याता परीक्षा के कारण शहर में यातायात का दबाव अधिक था।

No comments