ब्रजमंडल यात्रा-बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, 80 किमी रूट पर 2200 पुलिसकर्मी
हरियाणा के नूंह में आज सावन के पहले सोमवार को हिंदू संगठनों की ओर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा दोपहर को नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मंदिर से शुरू होगी। श्रद्धालु फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। आखिर में सिंगार गांव स्थित श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा।
करीब 80 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 12 ष्ठस्क्क समेत 2200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। वह आज नूंह में शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए जाने वाले थे।

No comments