Breaking News

दिल्ली में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत


दिल्ली के उस्मानपुर स्थित जेपी नगर में देर रात एक मकान की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान टिंकू और उनकी पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को मलबे से निकालकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments